Hanuman Chalisa

अपने भविष्य पर फैसला अगस्त में करेंगे एबी डिविलियर्स

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2017 (11:57 IST)
काडर्फि। एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका के इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवरों के मैचों में हिस्सा लेने के बाद स्वदेश लौट गए और उन्होंने कहा है कि वह अपने क्रिकेट भविष्य पर फैसला अगस्त में करेंगे।
 
अपनी पीढ़ी के सबसे असाधारण बल्लेबाजों में से एक 33 साल के डिविलियर्स तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 1-2 के समान अंतर से हार और चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दौर से ही टीम के बाहर होने के बाद स्वदेश लौट गए।
 
हालांकि यह काफी पहले ही तय था कि डिविलियर्स को चार टेस्ट की श्रृंखला से आराम दिया जाएगा। बांग्लादेश की टीम को अब सितंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है और डिविलियर्स ने उम्मीद जताई कि तब तक उन्हें पता चल जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन पर कितना बोझा रहेगा।
 
डिविलियर्स ने संवाददाताओं से कहा, 'मैं अगस्त में सीएसए (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) से मिलूंगा और इससे मेरा भविष्य (अंतरराष्ट्रीय) तय होगा। उन्होंने कहा, 'हम देखेंगे कि दोनों पक्षों के लिए क्या सही रहेगा। हम मैचों को चुनने का काम नहीं करेंगे लेकिन हम अंतिम फैसला करेंगे कि अगले कुछ वर्षो में क्या होगा।' (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख