एबी डी'विलियर्स का भारत के खिलाफ खेलना संदिग्ध

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (20:51 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जब उसके कप्तान एबी डी'विलियर्स का चोट के कारण गत चैंपियन भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
         
33 वर्षीय डी'विलियर्स को एज्बेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि बाद में क्षेत्ररक्षण करने के लिए वह फिर से मैदान पर लौटे थे। पाकिस्तान ने इस मैच को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 19 रन से जीता था। 
         
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि डी'विलियर्स का शनिवार को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने को लेकर उन पर कोई फैसला किया जाएगा। 
 
डी'विलियर्स अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो उनकी जगह फरहान बेहारदिन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। डी'विलियर्स ने चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के खिलाफ चार और पाकिस्तान के खिलाफ शून्य रन ही बनाए थे। (वार्ता)

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख