मार्करम कप्तानी के लिए सही पसंद नहीं थे : स्मिथ

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (22:17 IST)
वांडरर्स। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि एडन मार्करम को भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था। दक्षिण अफ्रीका भारत से यह सीरीज 1-5 से गंवा बैठा था।


स्मिथ ने सीरीज के इस परिणाम पर कहा कि मार्करम को अंतरिम कप्तान नियुक्त करना सही फैसला नहीं था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस करारी हार से मार्करम का आत्मविश्वास डगमगाया नहीं होगा। खुद स्मिथ को 22 साल की उम्र में उस समय कप्तानी दी गई थी, जब दक्षिण अफ्रीका अपनी मेजबानी में 2003 के विश्व कप से जल्दी बाहर हो गया था।

23 वर्षीय मार्करम को उनके केवल दो वनडे खेलने के बावजूद कप्तानी सौंप दी गई थी। स्मिथ ने कहा कि मार्करम को पहले एक खिलाड़ी के रूप में परिपक्व होने और मजबूत बनने का मौका दिया जाना चाहिए था। मार्करम ने कप्तान के रूप में छह पारियों में 9, 8, 32, 22, 32 और 24 जैसे मामूली स्कोर बनाए। उन्होंने सीरीज में 21 के औसत से 127 रन बनाए।

पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह सही फैसला था। हर कोई उनके नेतृत्व के बारे में बात कर रहा है। मैं यही चाहूंगा कि पहले वह खुद को एक खिलाड़ी के रूप में मजबूत करे और रन बनाएं। दक्षिण अफ्रीका को प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के जरूरत है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख