Hanuman Chalisa

भारत के 33वें टेस्ट कप्तान बने रहाणे

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2017 (15:39 IST)
विराट कोहली के चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण अंजिक्य रहाणे को टीम की अगुवाई करने का मौका मिला और इस तरह से वह भारत के 33वें टेस्ट कप्तान बन गए। रांची टेस्ट मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुए कोहली के कंधे पर चोट लग यी थी।
 
बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनकी जगह पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया है। कोहली लगातार 54 टेस्ट मैच खेलने के बाद किसी टेस्ट मैच में नहीं खेल पा रहे हैं।
 
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2011 में टेस्ट टीम में वापसी करने के बाद लगातार 54 मैच खेले। रहाणे मुंबई के नौवें खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम के कप्तान बने हैं। उनसे पहले मुंबई के खिलाड़ियों में पाली उमरीगर, नारी कांट्रैक्टर, जीएस रामचंद, अजित वाडेकर, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर यह भूमिका निभा चुके हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख