ढोल नगाड़ों के साथ हुआ अजिंक्य रहाणे का स्वागत (वीडियो)

Webdunia
गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (17:30 IST)
भारतीय टीम को अनुभवहीन खिलाड़ियों की मौजूदगी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे का आमची मुंबई ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। खासकर उनके घर आने पर तो नजारा देखने लायक था। 
 
अजिंक्य रहाणे को कप्तानी विराट कोहली की घर वापसी के बाद मिली। रहाणे ने अपनी कप्तानी में मेलबर्न और ब्रिस्बेन टेस्ट जीता और सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया। रहाणे अपने टेस्ट करियर में बतौर कप्तान अभी तक अविजित हैं। 
मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अजिंक्य रहाणे, कोच रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, और पृथ्वी शॉ का जोरदार स्वागत हुआ। वहीं अपने घर पर पहुंचने के बाद अजिंक्य रहाणे के लिए कालीन बिछ गई और ठेठ बाराती अंदाज में ढोल नगाड़े बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे।
 
अजिंक्य रहाणे कोविड नियमों का पालन करते हुए दिखे। मास्क के साथ उन्होंने अपनी बेटी को गोदी में ले रखा था। वह जैसे जैसे आगे बढ़ रहे थे संगीत और तालियों और सीटियों का शोर भी बढ़ रहा था।आस पास के लोगों ने उन का तिलक कर पुष्प वर्षा भी करी। वहीं वह मीडिया के कैमरों से घिरे हुए धीर धीरे आगे बढ़ अपने घर में चले गए।
 
<

#WATCH Maharashtra: Team India's stand-in captain during #BorderGavaskarTrophy in Australia, Ajinkya Rahane, welcomed at his residence in Mumbai earlier today, amid celebrations.

India retained the Border Gavaskar Trophy by beating Australia 2-1. pic.twitter.com/wFHtUVM9NT

— ANI (@ANI) January 21, 2021 >इंग्लैंड सीरीज के दौरान भले ही रहाणे कप्तान के तौर पर नहीं दिखेंगे लेकिन उनकी भूमिका काफी बड़ी होने वाली है। भारत को इंग्लैंड से पहला टेस्ट 5 फरवरी को खेलना है। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख