Hanuman Chalisa

श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय का एक्शन संदिग्ध मिला

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (19:38 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया है और गाले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद उनके एक्शन की शिकायत की गई है।
 
 
धनंजय को 14 दिनों के अंदर अपने एक्शन का टेस्ट कराने की जरूरत है लेकिन टेस्ट का परिणाम आने तक वे गेंदबाजी कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने यह जानकारी दी है।
 
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 14 नवंबर से पल्लेकेल में शुरू हो रहा है। यदि धनंजय को चुना जाता है, तो वे इस मैच में गेंदबाजी कर सकते हैं। धनंजय ने पहले टेस्ट में 2 विकेट लिए थे, जो श्रीलंका हार गया था।
 
25 वर्षीय धनंजय ने सितंबर 2012 में अपना पदार्पण करने के बाद से श्रीलंका के लिए 4 टेस्ट, 30 वनडे और 16 ट्वंटी-20 मैच खेले हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख