Hanuman Chalisa

श्रीलंका के खिलाफ तूफानी शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने T-20 में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (18:52 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
ALSO READ: टेस्ट क्रिकेट में ओपनर रोहित शर्मा की तूफानी पारी, चौकों और छक्कों की बरसात से दिया ट्रोलर्स को जवाब
विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेलीं तथा 19 चौके और 7 छक्के लगाए। हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाए थे।
 
ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रनों से जीतकर 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप भी किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हीली की तूफानी पारी और राचेल हेन्स के 41 रन की मदद से 2 विकेट पर 226 रन बनाए और अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की।
ALSO READ: ओपनर के रूप में टेस्ट क्रिकेट में भी छाए रोहित शर्मा, पहली ही पारी में जड़ा शतक
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 7 विकेट पर 94 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए निकोला कैरी ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख