निराश अंबाती रायडू ने 'बल्ला टांगा', 47 की औसत से बनाए रन, केवल 55 मैच में मिला चांस

Webdunia
बुधवार, 3 जुलाई 2019 (19:23 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बुधवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह टीम इंडिया की ओर से विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिलने से निराश थे। रायडू ने भारत की ओर से 55 मैच खेलते हुए 47.06 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3 शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 1694 रन बनाए।
 
हालांकि मध्यमक्रम के इस बल्लेबाज को भारत की ओर से ज्यादा क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला फिर भी जब-जब भी उन्हें ब्लू ब्रिगेड की ओर से खेलने का मौका मिला, उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। उनकी गिनती देश के अच्छे क्रिकेटरों में होती थी। 
 
सोशल मीडिया पर प्रशंसक निराश : सोशल मीडिया पर भी रायडू के प्रशंसकों ने उनके संन्यास को लेकर निराशा जाहिर की। एक ट्वीट में कहा गया कि अगर वह किसी अन्य देश की ओर से खेल रहे होते तो वह उस देश के सर्वोत्तम बल्लेबाजों में से एक होते। कुछ लोगों ने मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर चयनकर्ता का रिकॉर्ड इतना खराब हो तो इस तरह की स्‍थिति आती है।
 
गौतम गंभीर को भी आश्चर्य : टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी रायडू के संन्यास लेने पर आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे बीसीसीआई के मौजूदा चयन पैनल ने खुद एक अधूरा करियर बनाया, तभी वे अंबाती रायडू जैसी प्रतिभा को उचित मौका नहीं दे सके। ये शर्मनाक है। गंभीर ने कहा कि खिताब जीतना महत्वपूर्ण जरूर है लेकिन उससे कहीं जरूरी है दिल से खेलना। रायडू हमेशा दिल से क्रिकेट खेले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख