16 महीने बाद Angelo Mathews की श्रीलंका टी20 टीम में वापसी

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (00:59 IST)
कोलंबो। पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को भारत के खिलाफ 5 जनवरी से गुवाहाटी में शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए बुधवार को श्रीलंका की टीम में चुना गया। इस 32 वर्षीय ऑलराउंडर ने 16 महीने तक बाहर रहने के बाद श्रीलंका की टी20 टीम में वापसी की है।
 
मैथ्यूज ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय अगस्त 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा कि 16 सदस्यीय टीम की अगुवाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा करेंगे।
 
शुरू में तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को टीम में रखा गया था लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो जाने के कारण उनकी जगह पर एक अन्य तेज गेंदबाज कासुन राजिता को लिया गया है। श्रीलंकाई टीम गुरुवार को भारत पहुंचेगी।
 
श्रीलंका की टीम इस प्रकार है : लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसाल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन राजिता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख