Hanuman Chalisa

अर्जुन तेंदुलकर के 'पंजे' से मुंबई ने रेलवे को हराया

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (20:50 IST)
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के पांच विकेटों की बदौलत मुंबई ने कूच बिहार ट्रॉफी में रेलवे को पारी और 103 रन से हरा दिया। बाएं हाथ के आलराउंडर ने मुंबई की पहली पारी में 21 रन भी बनाए।


मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यश्वी भुपेंद्र जयसवाल के शानदार दोहरे शतक की बदौलत 389 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर रेलवे को रेलवे को 150 रन पर ढेर कर उसे फालोऑन खेलने के लिए मजबूर कर दिया। मुंबई की ओर से पहली पारी में ए वशिष्ठ ने सिर्फ 30 रन देकर आठ विकेट लिए।

रेलवे की टीम दूसरी पारी में अर्जुन तेंदुलकर के 11 ओवर में 44 रन पर लिए गए पांच विकेटों की बदौलत 136 रन पर आलआउट हो गई और मुंबई ने पारी और 103 रन से मैच जीत लिया। अर्जुन ने रेलवे के ऊपर के चार बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजने के बाद नौवें नंबर के बल्लेबाज को आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख