5 नो बॉल डालकर अर्शदीप सिंह ने किया बेड़ा गर्क, 3 डाली लगातार

Webdunia
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (21:39 IST)
पुणे: कप्तान दासुन शनाका और कुसाल मेंडिस के तूफानी अर्धशतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 206 रन बनाए।

शनाका ने सिर्फ 22 गेंद में छह छक्कों और दो चौकों से नाबाद 56 रन की पारी खेलने के अलावा चमिका करूणारत्ने (नाबाद 11) के साथ चार ओवर में 68 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। मेंडिस ने इससे पहले 31 गेंद में चार छक्कों और तीन चौकों से 52 रन और पथुम नसिंका (33) के साथ पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 80 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। चरित असलंका ने भी 19 गेंद में चार छक्कों से 37 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

भारत की ओर से उमरान मलिक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। शिवम मावी ने चार ओवर में 53 जबकि अर्शदीप सिंह ने दो ओवर में 37 रन लुटाए।

7 नो बॉल और 4 वाइड फेंकी भारतीय गेंदबाजों ने

भारतीय गेंदबाजी में अनुशासन की कमी थी जो इससे जाहिर होता है कि टीम ने सात नोबॉल और चार वाइड फेंकी।भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद मेंडिस और निसंका ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

अर्शदीप ने दूसरे ओवर में लगातार तीन नोबॉल फेंकी जिसमें मेंडिस ने एक चौके और एक छक्के से 19 रन जुटाए। मेंडिस ने पंड्या के अगले ओवर में भी छक्का जड़ा और फिर पहले मैच के हीरो मावी का स्वागत दो चौकों से किया जिसमें एक चौका नोबॉल पर लगा।श्रीलंका ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए।

निसंका ने अक्षर पर चौका मारा जबकि मेंडिस ने बाएं हाथ के इस स्पिनर की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया। मेंडिस ने उमरान पर छक्के के साथ सिर्फ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

युजवेंद्र चहल ने नौवें ओवर में मेंडिस को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा। मैदानी अंपायर ने मेंडिस को नॉटआउट दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। मेंडिस ने 31 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के मारे।

अगले ओवर में भानुका राजपक्षे (02) भी उमरान की गेंद को विकेटों पर खेलकर पवेलियन लौटे।दो विकेट चटकाने के साथ भारत ने रन गति पर कुछ अंकुश लगाया जिसका फायदा निसंका के विकेट के रूप में मिला जिन्होंने अक्षर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राहुल त्रिपाठी को बाउंड्री पर कैच थमाया। उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके मारे।

चरित असलंका ने मावी पर छक्के के साथ 13वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया लेकिन अगले ओवर में धनंजय डिसिल्वा (03) ने अक्षर की गेंद पर लांग ऑन पर दीपक हुड्डा को कैच थमा दिया।

असलंका ने चहल पर लगातार दो छक्कों के साथ रन गति में इजाफे का प्रयास किया। उन्होंने उमरान पर भी छक्का जड़ा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद को डीप मिडविकेट पर शुभमन गिल के हाथों में खेल गए। उन्होंने 19 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के मारे।

शनाका ने 18वें ओवर में उमरान पर दो छक्के और एक चौके से 21 रन बटोरे जिसमें नोबॉल पर जड़ा छक्का भी शामिल है।शनाका ने अगले ओवर में अर्शदीप की गेंद पर सूर्यकुमार को कैच थमाया लेकिन यह भी नोबॉल निकली जिसके बाद श्रीलंका के कप्तान ने फ्री हिट पर छक्का जड़ा।

शनाका ने मावी के पारी के अंतिम ओवर में तीन छक्कों के साथ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका ने अंतिम छह ओवर में 93 रन जोड़े।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब किंग्स में पोंटिंग की टीम का हिस्सा होंगे हैडिन और जोशी

दिल्ली कैपिटल्स की IPL और WPL टीमों के क्रिकेट संचालन का रोटेशन होगा

ऋषभ पंत के आउट होने पर स्टेडियम में छाया सन्नाटा, गौतम-राहुल का रिएक्शन हुआ Viral

पंत शतक से चूके, भारत ने 6 विकेट गंवाकर 82 रन की बढ़त बनाई

इशान किशन भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के साथ राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए तैयार

अगला लेख