Hanuman Chalisa

5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (16:54 IST)
नई दिल्ली। कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट का असली मजा टेस्ट क्रिकेट में ही है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो भद्रजनों के इस खेल में एकदिवसीय क्रिकेट में असली रोमांच ढूंढते हैं।
 
 
5 जनवरी के दिन का अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है। दरअसल, पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 5 जनवरी 1971 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।
 
इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला 'मैन ऑफ द मैच' खिताब हासिल किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख