Hanuman Chalisa

अटैक के बाद माफ़ी से खुश हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (20:12 IST)
गुवाहाटी। असम के क्रिकेट प्रशंसकों और लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की बस पर पत्थर फेंकने की घटना के लिए माफ़ी मांग ली है, जिससे नाराज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अब खुश हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम जब गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए रवाना हो रही थी, तब क्रिकेट प्रशंसक टीम होटल और हवाई अड्डे के बाहर कल हाथों में तख्तियां लिए खड़े थे जिस पर लिखा था 'सॉरी' प्रशंसकों की इस भावना से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के मन का सारा गुस्सा पिघल कर उनके दिलों से निकल गया।

इस बात को टीम के खिलाड़ी मोइसिस हेनरिक्स ने भी स्वीकार किया और ट्विटर पर कहा, 'बस पर हमला एक ख़राब घटना थी लेकिन असम के लोगों और प्रशंसकों ने उसके बाद जो भावना दिखाई हम उसके कायल हैं।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ के  दूसरे  मैच के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने होटल रेडिसन ब्लू वापिस लौट रही थी कि तभी कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थर फेंके।

इस घटना में टीम की बस के दायीं ओर की खिड़कियों के शीशे टूट गये। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन फिंच ने आधी रात से ठीक पहले सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोशल साइट पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें टीम की बस पर हुए हमले के बाद टूटी हुई खिड़की को देखा जा सकता था। 

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा 'यह काफी डरावनी घटना थी। हम जब स्टेडियम से होटल लौट रहे थे, तब टीम की बस पर किसी ने पत्थर फेंका जिससे खिड़की का शीशा तक टूट गया।' इस बीच गुवाहाटी पुलिस ने इस घटना के सम्बन्ध में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख