Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र अभ्यास मैच बारिश से रद्द

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2017 (17:20 IST)
फातुल्ला। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का मेज़बान बांग्‍लादेश के खिलाफ दो टेस्टों की सीरीज से पूर्व होने वाला एकमात्र अभ्यास मैच यहां भारी बारिश के बाद पिच पर पानी भर जाने से रद्द कर देना पड़ा।
 
ऑस्ट्रेलियाई टीम को बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड एकादश के खिलाफ अपना दो दिवसीय अभ्यास मैच मंगलवार से खेलना था जिसके बाद 27 अगस्त से ढाका में पहला टेस्ट होना है।
         
कोच डैरेन लेहमैन ने कहा, हमने फैसला किया है कि हम अभ्यास मैच में नहीं खेलेंगे जो दोनों टीमों के लिए ही बुरी बात है, लेकिन बांग्‍लादेश बोर्ड ने इस मैच को कराने का काफी प्रयास किया। हालांकि बारिश इतनी अधिक हुई कि कोई कुछ नहीं कर सकता। हमारे लिए यह शर्म की बात है कि हम यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
        
बीसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभ्यास मैच खेलने के लिए वैकल्पिक स्थान मुहैया कराने का प्रबंध किया था, लेकिन प्रबंधन ने यात्रा को देखते ही इससे इंकार कर दिया। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख