आयुषी के 4 विकेट, भारत अंडर 19 महिला टी20 एशिया कप फाइनल में

WD Sports Desk
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (16:06 IST)
Photo: X/Asian Cricket Council

Under 19 Women's T20 Asia Cup final : भारत ने अंडर 19 महिला टी20 एशिया कप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए श्रीलंका को चार विकेट से हराकर शुक्रवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया।

आयुषी शुक्ला ने भारत के लिए चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिए। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को नौ विकेट पर 98 रन पर रोक दिया। पारूणिका सिसोदिया ने 2 विकेट लिए।
 
श्रीलंका के लिए सिर्फ सुमुदु निसांसाला (21) और कप्तान मानुदी एन (33) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी।
 
भारत की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज ईश्वरी असवारे तीसरी ही गेंद पर आउट हो गई। लेकिन जी कमलिनी (28) और जी त्रिशा (32) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

<

POINTS TABLE
ASIA CUP U19 pic.twitter.com/m8mJIL0C7j

— Rahul Sinha (@Rahul72689Sinha) December 20, 2024 >
भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया थ । इसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका को मात दी जबकि नेपाल के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा।(भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख