इरफान पठान पर गाज गिरी, बड़ौदा की कप्तानी से हटाया

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (18:18 IST)
बड़ौदा। बड़ौदा रणजी टीम ने ऑलराउंडर इरफान पठान को कप्तानी से हटा दिया है और अब उनकी जगह दीपक हुड्डा को टीम का नया कप्तान बनाया गया है।                
            
बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के सचिव स्नेहल पारिख ने बताया कि इरफान को कप्तानी से हटाने का फैसला चयनकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया है। उन्होंने कहा कि इरफान की जगह दीपक हुड्डा को टीम का नया कप्तान और केदार जाधव को उपकप्तान बनाया गया है।  
           
टूर्नामेंट में अब तक केवल दो विकेट लेने वाले इरफान को एक नवंबर को त्रिपुरा के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
 
इरफान के अलावा चार-पांच और खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया है। वहीं ऑलराउंडर यूसुफ पठान बुखार के कारण त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख