अफगान क्रिकेटर शहजाद पर डोपिंग का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (23:22 IST)
दुबई। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डोपिंगरोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। शहजाद पर नोटिस जारी करने के 12 दिन बाद से अस्थाई प्रतिबंध लगाया जाएगा।
         
शहजाद की आईसीसी की दुबई स्थित अकादमी में प्रतिस्पर्धा से इतर 17 जनवरी को जांच की गई  थी और उनके नमूने की समीक्षा वाडा से मान्यता प्राप्त साल्टलेक सिटी प्रयोगशाला में की गई थी। शहजाद के नमूने की जांच में प्रतिबंधित पदार्थ क्लेनबुटेरोल की पुष्टि हुई है।
       
आईसीसी ने बताया कि डोपिंगरोधी नियमों के अनुसार, शहजाद पर नोटिस जारी करने के 12 दिन बाद से अस्थाई प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो 26 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि नोटिस के पांच दिन बाद शहजाद अपने बी सैम्पल की जांच की अपील कर सकते हैं और उसके 12 दिनों के भीतर वे इस फैसले को चुनौती भी दे सकते हैं। यदि अफगान खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो सुनवाई के फैसले तक उन पर निलंबन नहीं लगेगा।
         
शहजाद को आरोपित किए जाने के 14 दिनों के भीतर जवाब देना होगा और यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें दोषी करार दे दिया जाएगा। अफगान बल्लेबाज ने राष्ट्रीय टीम के लिए 58 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने आखिरी मैच भारत में ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घरेलू ग्राउंड पर आयरलैंड के खिलाफ खेला था। (वार्ता) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख