Biodata Maker

एमसीए ने स्‍वीकारी सूर्यकुमार की माफी, टीम में शामिल

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (23:55 IST)
मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की माफी स्वीकार कर ली है जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 15वें खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल कर लिया। 
 
एमसीए के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, यादव ने माफी मांगी थी और एमसीए अध्यक्ष ने उसे स्वीकार कर लिया है। एमसीए की प्रबंध समिति की आज शाम को यह बैठक हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, यादव के एक ट्वीट को रिट्वीट करने पर एमसीए ने उनसे जवाब मांगा था। इसके बाद उन्हें टीम में नहीं लिया गया लेकिन एक स्थान खाली छोड़ दिया गया था। 
 
यादव ने जिस ट्वीट को रिट्वीट करके परेशानी मोल ली थी उसमें लिखा था, आपको बाहर कर दिया गया। लगता है कि मुंबई के चयनकर्ताओं को पता नहीं है कि आप आईपीएल चैंपियन टीम केकेआर के उप कप्तान हो। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख