Hanuman Chalisa

टि्वटर पर फैंस ने की उमर अकमल की खिंचाई

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2017 (19:24 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अनुबंध सूची से बाहर किए गए बल्लेबाज उमर अकमल को उस समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब फैंस ने बेंटले कार के साथ फोटो पोस्ट करने को लेकर उनकी सोशल साइट पर काफी खिंचाई की। 
          
उमर ने 13 जुलाई को सोशल साइट टि्वटर पर बेंटले कार के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, कड़ी मेहनत के बाद लंदन में लुत्‍फ उठा रहा हूं। उमर के इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी खिंचाई करनी शुरू कर दी। 
          
लतीफ उर रहमान के नाम के फैन ने उमर के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए लिखा, तू और कड़ी मेहनत। हा हा। एक अन्य फैन ने लिखा, बेंटले कार खरीदने के लिए तुम्हारे पास पैसे कहां से आए। मुझे तो लगता है कि किसी और की कार के पास खड़े होकर तूमने यह फोटो खिंचाई है। 
          
इन सारी आलोचनाओं से परेशान होकर उमर ने नकारात्मक कमेंट नहीं करने की अपील भी कर डाली। इसके बावजूद भी फैंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। एक अन्य फैन ने रीट्वीट करते हुए कहा, कैब ड्राइवर की नौकरी पाने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि भविष्य में आपके पास कोई क्रिकेट तो बचा नहीं। अब आप टीम में जगह पाने के हकदार नहीं है।
     
उमर को फिटनेस संबंधी समस्या के कारण ही चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक पहले पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण स्‍वदेश वापस भेज दिया गया था। हाल ही में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से अनुबंध पाने वाले क्रिकेटरों की जो सूची जारी की गई हैं, उसमें भी उमर को बाहर रखा गया है। (वार्ता) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख