Hanuman Chalisa

वेतन में बढ़ोतरी चाहते हैं बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयनकर्ता

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (17:44 IST)
नई दिल्ली। बीसीसीआई जहां घरेलू क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों के वेतन में बढ़ोतरी पर विचार कर रहा है, वहीं जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने भी तनख्वाह बढ़ाने का अनुरोध किया है।
 
समझा जाता है कि बीसीसीआई को संशोधित भुगतान ढांचे के बारे में कुछ प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से एक जूनियर चयन समिति के सदस्य ने जमा किया है। फिलहाल सीनियर चयन समिति के सदस्य को प्रति सत्र 60 लाख रुपए मिलते हैं जबकि जूनियर समिति के सदस्य को सालाना 40 लाख रुपए दिए जाते हैं। उन्हें 2012 से यही वेतन मिल रहा है और उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
 
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हमें राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कई प्रस्ताव मिले हैं। इनमें एक प्रस्ताव यह भी है कि दोनों चयन समितियों के अध्यक्षों को अधिक पैसा मिलना चाहिए, क्योंकि उनका काम अधिक जिम्मेदारी का है। एक प्रस्ताव में कहा गया कि सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष को 1 करोड़ 20 लाख रुपए दिए जाने चाहिए। बीसीसीआई वेतन में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की सोच रहा है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख