अजिंक्य रहाणे खेल चुके हैं अपना आखिरी टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका दौरे में नाम नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (13:32 IST)
चेतेश्वर पुजारा के बाद अब अजिंक्य रहाणे को भारतीय टेस्ट टीम से विदा कर दिया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल किया गया था। हालांकि कैरिबियाई दौरे पर वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।


साल 2011 में अपने सफेद गेंद करियर का आगाज करने वाले अजिंक्य रहाणे अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2016 के टी-20 विश्वकप सेमीफाइनल में खेल चुके थे जहां उनकी धीमी पारी ने टीम इंडिया का वेस्टइँडीज के खिलाफ खासा नुकसान किया था।इसके अलावा उन्होंने आखिरी वनडे 2018 में खेला था।

अजिंक्य रहाणे ने अपना टेस्ट पदार्पण साल 2013 में किया था। अभी तक वह कुल 85 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 38.5 की औसत के साथ 5077 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। बोर्ड के निर्णय को देखकर लगता नहीं कि इन आंकड़ों में अब कोई भी इजाफा होने वाला है।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख