Hanuman Chalisa

भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई के चुनाव 90 दिनों के अंदर होंगे

Webdunia
सोमवार, 27 अगस्त 2018 (20:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने सोमवार को कहा कि बोर्ड ने नए संविधान को अपना लिया गया है और 90 दिनों के अंदर बीसीसीआई के चुनाव करा लिए जाएंगे।
 
 
राय ने यहां पत्रकारों को बताया कि 90 दिनों के अंदर बीसीसीआई के चुनाव करा लिए जाएंगे और यह समयसीमा हमने खुद ही तय की है। जैसे ही नई इकाई काम संभाल लेगी, सीओए यहां से हट जाएंगे। हम वैसे ही काम करेंगे, जैसा न्यायाधीश विक्रमजीत सेन (डीडीसीए) ने किया। राय की घोषणा के मुताबिक बीसीसीआई एजीएम के साथ चुनाव नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा।
 
राय ने कहा कि हमने बीसीसीआई की कार्रवाई और निर्णय लेने की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश की है। पत्रकारों के साथ लगभग 40 मिनट की बातचीत में सीओए ने अनिल कुंबले के राष्ट्रीय टीम के कोच पद छोड़ने पर हुए विवाद सहित अपने सभी फैसले का बचाव करते कहा कि कुंबले को 1 साल के लिए कोच बनाया गया था और फिर हमने ताजा प्रक्रिया शुरू की। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) इस प्रक्रिया का हिस्सा थी।
 
नए राज्यों के कार्यान्वयन में व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि उन्हें पहले नया संविधान अपनाने दीजिए और उसका अनुपालन करने दीजिए। चयनकर्ताओं को लेकर होने वाली व्यवहारिक समस्या का समाधान किया जा सकता है।
 
राय ने अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के वेतन में बढ़ोतरी को बताते कहा कि अब खिलाड़ी अपना बिल तैयार कर सकते हैं और रकम सीधे उनके खाते में डाल दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख