Hanuman Chalisa

शेट्टी ने कहा- मुझे टेस्ट मैच के सफल आयोजन का जिम्मा सौंपा

Webdunia
सोमवार, 23 जनवरी 2017 (12:56 IST)
बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) ने सोमवार को कहा कि एचसीए में अनिश्चितता को देखते हुए उन्हें अगले महीने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट की सफल मेजबानी सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा गया है।
हैदराबाद क्रिकेट संघ की कोई मान्य संचालन ईकाई नहीं है। चुनाव होने के बाद भी अदालत के आदेश के कारण नतीजे अभी तक घोषित नहीं किये गए हैं। एचसीए के पास कोषों के अभाव के कारण बीसीसीआई की समस्या और बढ गई है।
 
शेट्टी ने कहा, 'मुझे टेस्ट मैच के सफल आयोजन का जिम्मा सौंपा गया है।' बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी ने यह फैसला लिया है और जरूरत पड़ने पर मैच अन्यत्र भी कराया जा सकता है। टेस्ट नौ से 13 फरवरी तक खेला जाना है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख