BCCI ने विराट की बात मानी, खिलाड़ी प‍त्नी और प्रेमिकाओं को ले जा सकेंगे विदेश...

Webdunia
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (16:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की अपील के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने नियम में बदलाव करते हुए राष्ट्रीय टीम के क्रिकेटरों की पत्नियों एवं प्रेमिकाओं को उनके साथ विदेश दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है।

 
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों और प्रेमिकाओं को दौरे पर ले जाने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह छूट किसी विदेश दौरे के शुरू होने के 10 दिन बाद से शुरू होगी और उसके बाद दौरे की समाप्ति तक पत्नियां एवं प्रेमिकाएं खिलाड़ियों के साथ रह सकती हैं। 
 
हाल ही में भारतीय कप्तान विराट ने बीसीसीआई से पत्नियों को दौरे पर ले जाने के नियम में बदलाव करने के लिए कहा था। पहले के नियम के अनुसार खिलाड़ी अपनी पत्नियों को केवल 2 सप्ताह के लिए अपने साथ रख सकते थे। सीओए की इस नियम को लागू करने के पीछे दलील थी कि परिवारों के दूर रहने से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। भारतीय टीम का विदेश दौरों में प्रदर्शन आमतौर पर निराशाजनक रहता है यह भी इस नियम की एक बड़ी वजह था। 
 
आमतौर पर सभी क्रिकेटर अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं को दौरों पर ले जाते हैं। विराट, अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, चेतेश्वर पुजारा आदि क्रिकेटरों की पत्नियां भी अधिकतर दौरों पर उनके साथ ही रहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अगला चुनौतीपूर्ण दौरा विराट की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया का है। 
 
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने भी इसी तरह का निर्णय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए जारी किया था। इसके बाद सीओए ने भी इस तरह के नियम को लागू किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख