इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Webdunia
बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (10:04 IST)
सेंचुरियन (दक्षिण अफ्रीका)। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सुपर स्पोर्ट्स पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वे अपने पिता के साथ हैं जो गंभीर रूप से बीमार हैं।
 
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी करके कहा कि स्टोक्स के पिता गेड को सोमवार को जोहान्सबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर है।
 
ALSO READ: IPL Auction 2020 : पैट कमिंस ने इंग्लैंड के वर्ल्ड कप हीरो Ben Stokes को पछाड़ा
 
बयान में साथ ही कहा गया कि स्टोक्स टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे। साथ ही आग्रह किया गया कि स्टोक्स और उनके परिवार की निजता का ख्याल रखा जाए।
 
अभी हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि पिता की खराब तबीयत से चार मैचों की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के पहले मैच में स्टोक्स की उपलब्धता पर असर पड़ेगा या नहीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख