Hanuman Chalisa

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान बेवन कोंगडोन का निधन

Webdunia
सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (11:14 IST)
वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया पर पहली टेस्ट जीत के दौरान न्यूजीलैंड की कप्तानी करने वाले बेवन कोंगडोन का अपने 80वें जन्मदिन से 1 दिन पहले निधन हो गया। क्रिकेट न्यूजीलैंड ने यह जानकारी दी।
 
 
कोंगडोन ने 17 टेस्टों में टीम की कप्तानी की और पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही थी। कोंगडोन ने अपने 13 साल के करियर में 61 टेस्टों में 7 शतक की मदद से 32.22 की औसत के साथ 3,448 रन बनाए। उन्होंने 59 विकेट भी हासिल किए।
 
कोंगडोन ने 11 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें 1973 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम का इस प्रारूप का पहला मैच भी शामिल है। उन्होंने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मचों में 56.33 की औसत से रन बनाए, जो न्यूजीलैंड की ओर से कम से कम 10 पारी खेलने वालों के बीच सर्वश्रेष्ठ औसत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख