टीम इंडिया के इस पूर्व गेंदबाजी कोच ने थामा कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (16:18 IST)
कोलकाता: भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के गेंदबाजी कोच बने हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

केकेआर के सीईओ और एमडी वेंकी मैसूर ने इस नियुक्ति के बारे में कहा, “ हम भरत अरुण जैसे किसी व्यक्ति को हमारे गेंदबाजी कोच के रूप में टीम में शामिल करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह मजबूत सपोर्ट स्टाफ के सदस्य के रूप में केकेआर में अनुभव और विशेषज्ञता का खजाना लाएंगे। हमें नाइट राइडर्स परिवार में उनका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। ”

उल्लेखनीय है कि भरत अरुण इससे पहले 2014 से भारतीय राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच थे और उन्होंने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने दो टेस्ट और दो वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह तमिलनाडु के लिए एक बहुत ही सफल घरेलू खिलाड़ी थे।

अरुण ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत तमिलनाडु की घरेलू टीम से की थी और फिर बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मुख्य गेंदबाजी कोच बने। इसके बाद उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभाला और उनके नेतृत्व में भारत ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया में अंडर-19 विश्व कप जीता।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख