Hanuman Chalisa

इस रणनीति से भुवनेश्वर ने इंग्लैंड में झटके विकेट

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (17:56 IST)
लंदन। इंग्लैंड की मौजूदा परिस्थितियों में सफेद गेंद से तेज गेंदबाजों को बेहतर स्विंग नहीं मिल रही जिससे भुवनेश्वर कुमार यहां चल रही चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान इसे समझने में थोड़ी मुश्किल हुई और उन्हें अपनी गेंदबाजी की रणनीति में बदलाव करना पड़ा।
 
भुवनेश्वर ने तीन मैचों में 22.3 ओवर में 100 रन देकर चार विकेट झटके जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 4.44 का रहा। उन्होंने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि यह समझना बहुत मुश्किल हो रहा था कि इंग्लैंड में गेंद स्विंग क्यों नहीं कर रही। 
 
इंग्लैंड में आमतौर पर साल के इस समय विकेट इतना कठोर नहीं होता। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान और इसके अगले साल टेस्ट सीरीज के दौरान विकेट मुलायम था।

उन्होंने कहा कि हालांकि इतना मुलायम नहीं था कि इससे बल्लेबाजों को परेशानी हो लेकिन कुछ बदलाव के लिए मुलायम था। भुवनेश्वर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि यही कारण था या फिर गेंद की वजह से ऐसा था, लेकिन सब इसे देख रहे थे कि गेंदबाजों के लिए स्विंग हासिल करना काफी मुश्किल हो रहा है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख