Hanuman Chalisa

भुवनेश्वर और शिखर दूसरे टेस्ट से रिलीज किए गए

Webdunia
मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (19:42 IST)
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में आठ विकेट लेकर मैन आफ द मैच रहे तेज भुवनेश्वर कुमार और ओपनर शिखर धवन को 24 नवंबर से नागपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से रिलीज कर दिया गया है। 
               
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भुवनेश्वर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से रिलीज किया गया है जबकि शिखर दो दिसंबर से दिल्ली में होने वाले तीसरे टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
               
बीसीसीआई ने बताया कि दोनों क्रिकेटरों ने चयनकर्ताओं से निजी कारणों से इजाजत मांगी थी। भुवनेश्वर की 23 नवंबर को शादी है। इस वजह से वह पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। चयन समित ने उनकी जगह तमिलनाडु के आलराउंडर विजय शंकर को टीम में शामिल किया है और अब वह टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पदार्पण करेंगे।  
              
26 साल के विजय शंकर ने अब तक 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं  जिसमें उन्होंने 1671 रन बनाने के अलावा 27 विकेट हासिल किए हैं। शंकर 2015 में भारत ए की तरफ से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। 
(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख