महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के सीने में दर्द, अस्पताल में भर्ती

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2019 (20:18 IST)
मुंबई। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।
 
दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इस खिलाड़ी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। 
 
सूत्रों के अनुसार, 2 साल पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी और आज वह नियमित जांच के लिए गया था क्योंकि हमेशा हृदय में दर्द का खतरा रहता है। वह ठीक है और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।' इस पूर्व क्रिकेटर को क्यों भर्ती कराया गया इस पर अस्पताल अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है और कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
 
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जिग्ना श्रोत्रिय ने शाम को संक्षिप्त बयान में कहा कि अपनी नीति के तहत हम अपने मरीज और उनके निजता के अधिकार का सम्मान करते हैं। मरीज के स्वीकृति नहीं देने तक हम उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। कृपया करके उनकी निजता का सम्मान करें। इस समय हम कुछ नहीं कह सकते।
 
क्षोत्रिय से लगातार पूछा गया कि क्या धमनियों और नाड़ी में रुकावट का पता करने के लिए लारा की एंजियोग्राफी की गई लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख