भारत ने 2023 आईओसी सत्र की मुंबई में मेजबानी की पेशकश की

Webdunia
मंगलवार, 25 जून 2019 (20:10 IST)
लुसाने। भारत ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 2023 में होने वाले सत्र की मुंबई में मेजबानी करने के लिये मंगलवार को अपना दावा पेश किया। इस सत्र में 2030 शीतकालीन ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव किया जा सकता है। 
 
भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने आईओसी की संचालन संस्था के 134वें सत्र से इतर आईओसी प्रमुख थामस बाक को औपचारिक बोली पत्र सौंपा। 
 
बत्रा ने कहा, 'भारत 2022-23 में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा और भारतीय खेलों के लिये इससे बेहतर क्या हो सकता है कि इस अवसर पर संपूर्ण ओलंपिक समुदाय-परिवार भारत में उपस्थित रहे।' उनका बुधवार को सत्र के दौरान नया आईओसी सदस्य चुना जाना भी तय है। 
 
भारत पहले वर्तमान सत्र की मेजबानी चाहता था लेकिन वह इटली के शहर मिलान से पिछड़ गया था। बाद में इटली ने 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी का दावा पेश करने का फैसला किया जिससे मिलान में यह सत्र आयोजित नहीं हो पाया। मिलान को सोमवार को 2026 शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी सौंपी गई। भारत ने इससे पहले 1983 में नई दिल्ली में आईओसी सत्र की मेजबानी की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख