बेनक्रॉफ्ट पर एक मैच का प्रतिबंध, 100 फीसदी मैच फीस जुर्माना

Webdunia
रविवार, 25 मार्च 2018 (17:27 IST)
केपटाउन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बॉल टैम्परिंग मामले में ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर एक मैच का प्रतिबंध लगाने के साथ 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में चल रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेनक्रॉफ्ट द्वारा बॉल टैम्परिंग को स्वीकार किया था और इसमें अपनी संलिप्तता को भी माना था। बेनक्रॉफ्ट और स्मिथ दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गेंद से छेड़खानी की थी।

स्मिथ को कप्तानी से हटा दिया गया है। बेनक्रॉफ्ट को टेलीविजन कैमरों ने गेंद पर कुछ पीली चीज लगाते हुए पकड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर के दौरान अंपायर नाइजेल लांग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने बेनक्रॉफ्ट से बात की।

कवर पर क्षेत्ररक्षण करते समय उनके हाथ में कोई चीज देखी गई जिसके बाद अंपायरों ने उनसे बात की। अंपायरों के पास जाने से पहले बेनक्रॉफ्ट को अपने अंडरगारमेंट्स में छोटी-सी पीली चीज रखते हुए देखा गया था। बेनक्रॉफ्ट ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि वे टेप से गेंद की शक्ल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे ताकि गेंद को रिवर्स स्विंग मिल सके।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंडने इस मामले पर कहा कि आईसीसी मैच रैफरी ने अपनी सजा निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा कि आईसीसी रैफरी ने बेनक्रॉफ्ट को लेकर अपना फैसला दे दिया है। खिलाड़ी ने भी इसे स्वीकारा है। सीए आने वाले दिनों में इसे लेकर अपना फैसला दे देगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख