Hanuman Chalisa

कापूगेदेरा को वापसी की उम्मीद

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (17:22 IST)
पल्लेकेले। श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चामरा कापूगेदारा ने कहा कि भारत के खिलाफ दूसरे वन-डे में मिली हार के बावजूद उनके खिलाड़ियों के जुझारू जज्बे ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे मौजूदा सीरीज में मैच जीत सकते हैं।
 
कापूगेदारा ने इस बात से इंकार किया कि टीम का मनोबल गिरा हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने मौजूदा सीरीज में पहली बार लय हासिल की और वे भारतीयों के खिलाफ जीत का स्वाद भी चख सकते थे।
 
उन्होंने यहां तीसरे वन-डे की पूर्व संध्या पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम जूझ रहे हैं। मुझे लगता है कि टीम का माहौल बहुत बढ़िया है। हम जिस तरह से खेले, उससे हम काफी आत्मविश्वास से भरे हैं। हम एकजुट हैं और उम्मीद करते हैं कि एक जीत दर्ज करेंगे। पिछले मैच के प्रयास को देखते हुए हमें भरोसा है कि हम जीत सकते हैं। हम सचमुच काफी अच्छा खेले। 
 
रहस्यमयी स्पिनर अकिला धनंजय (नौ ओवर में 48 रन देकर 6 विकेट) ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन महेंद्रसिंह धोनी के अनुभव ने भारत को दूसरे वन-डे में तीन विकेट से जीत दिला दी। कार्यवाहक कप्तान ने कहा कि अकिला धनंजय ने काफी शानदार प्रयास किया। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख