Hanuman Chalisa

श्रीलंकाई कोच हथुरासिंघे दौरे पर चयनकर्ता की भूमिका निभाएंगे

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (22:08 IST)
कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट के नए कोच चंद्रिका हथुरासिंघे को टीम के दौरे पर चयनकर्ता की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी ताकि टीम चयन में उन्हें ज्यादा महत्व मिले। श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष थिलंगा सुमतिपाला ने आज यहां कहा, ‘‘ जब टीम दौरे पर होगी तो वह (हथुरासिंघे) टीम में शामिल होने वाले अंतिम 11 खिलाड़ियों का चयन कर सकेंगे जबकि प्रबंधक और कप्तान सह-चयनकर्ता की भूमिका में होंगे।

’’ श्रीलंका के खेल कानून 1973 के तहत कोच को राष्ट्रीय चयनकर्ता होने की अनुमति नहीं है। हालांकि टीम के चयन के समय कोच के पास राष्ट्रीय चयन समिति के काम में दखल देने का अधिकार नहीं होगा। सुमतिपाला ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत चयनकर्ताओं का टीम के साथ यात्रा करना जरूरी नहीं होगा।

श्रीलंका को 2017 में सभी प्रारूपों में खेले गए 57 मैचों में से 40 में हार का समाना करना पड़ा। इस मौके पर सुमतिपाला ने नए सचिव के रूप में रोशन बियानवेला की नियुक्ति की जानकारी दी जो वायुसेना अधिकारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख