एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई IPL की सबसे मजबूत टीम बनी : सुरेश रैना

Webdunia
मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (22:03 IST)
चेन्नई। भारत के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के इतिहास की सबसे मजबूत टीम बनाया। रैना ने कहा कि बतौर कप्तान धोनी का हर कदम सही रहा। 
 
उन्होंने टीम की वेबसाइट पर कहा, ‘उन्होंने जो भी कदम उठाया, सटीक था। उन्हें पता है कि अलग अलग हालात में अलग अलग गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल करना है। वह स्टम्प के पीछे सब कुछ नियंत्रित कर लेते हैं। वह सब कुछ काफी बारीकी से देखते हैं।’  
 
धोनी 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही चेन्नई के कप्तान है। चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल जीता और पांच बार उपविजेता रही। टीम ने सभी दस सत्रों में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। 
 
चेन्नई के लिए 5368 रन बना चुके रैना ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में निखार आया है क्योंकि उन्हें मैथ्यू हेडन, माइकल हसी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खब्बू बल्लेबाजों के साथ खेलने का मौका मिला। 
 
कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर के खेल कैलेंडर पर भी असर पड़ा है। रैना ने कहा कि ऐसे में घर में रहना और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘घर में रहना और सरकार के लॉकडाउन संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा ताकि इस महामारी से पार पाया जा सके।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख