पुजारा 50 प्रथम श्रेणी शतक जड़ने वाले एलीट खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए

Webdunia
शनिवार, 11 जनवरी 2020 (22:19 IST)
राजकोट। चेतेश्वर पुजारा यहां कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप B मैच के पहले दिन सौराष्ट्र की ओर से शतक जड़ते हुए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की एलीट सूची में शामिल हो गए। 
 
पुजारा ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी का अच्छा नजारा पेश करते हुए 238 गेंद में 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 162 रन की नाबाद पारी खेली। 
 
पुजारा 9 भारतीय बल्लेबाजों की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं जिनके नाम पर 50 या इससे अधिक प्रथम श्रेणी शतक दर्ज हैं। इस सूची में सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। 
 
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में 31 साल के पुजारा चौथे स्थान पर हैं। उनका स्थान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक (65), दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला (52) और भारत के वसीम जाफर (57) के बाद आता है। 
 
मौजूदा सक्रिय टेस्ट खिलाड़ियों में पुजारा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (42) हैं। भारतीय टीम के उनके साथियों विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के नाम पर क्रमश: 34 और 32 प्रथम श्रेणी शतक दर्ज हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख