Hanuman Chalisa

क्रिस गेल ने जीता मानहानि का मुकदमा

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (17:41 IST)
सिडनी। वेस्टइंडीज के विवादास्पद बल्लेबाज क्रिस गेल फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ अपने  मानहानि के मुकदमे में विजयी रहे हैं। न्यू साउथवेल्स की सर्वोच्च अदालत ने पुख्ता साक्ष्यों  के अभाव में कैरेबियाई खिलाड़ी के हक में अपना फैसला सुनाया।
 
वेस्टइंडीज की पूर्व महिला मालिशिया लियान रसेल ने गेल पर आरोप लगाया था कि 2015  विश्व कप के दौरान सिडनी ड्रेसिंग रूम में गेल उनके सामने नग्न हो गए थे। फेयरफैक्स  मीडिया ने मालिशिया के हवाले से गेल पर यह आरोप लगाया था जिसके बाद गेल ने  मीडिया समूह पर छवि खराब करने के लिए मानहानि का मुकदमा ठोंका था।
 
हालांकि अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में गेल को इस आरोप से बरी कर दिया है, जो क्रिकेटर के लिए बड़ी राहत है। 4 सदस्यीय पीठ ने 2 घंटे से कम में इस मामले पर  सुनवाई के बाद अपने फैसले में कहा कि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड, द एज और कैनबरा टाइम्स  प्रकाशित करने वाले फेयरफैक्स मीडिया की जनवरी 2016 में छापी गई खबर को सही  ठहराने के लिए पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध नहीं है और मीडिया ने इस मामले में ठीक ढंग से  अपनी भूमिका नहीं निभाई है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख