CPL में अपनी पुरानी टीम में लौटे क्रिस गेल, लीग ने किया वीडियो शेयर

Webdunia
गुरुवार, 27 मई 2021 (20:07 IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन:व्यक्तिगत कारणों के चलते सीपीएल (कैरिबियाई प्रीमियर लीग) 2020 से बाहर रहने के बाद क्रिस गेल अपनी पुरानी टीमों में से एक सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से इस साल के संस्करण में वापसी करेंगे।
 
फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि की है। यह पहली बार नहीं है जब गेल ने उस टीम में वापस जाने का फैसला किया है जिसका वह पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टी-20 के इस धुरंधर खिलाड़ी ने अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी जमैका तल्लावास के लिए सीपीएल के चार सीजन खेले हैं और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स में जाने से पहले जमैका तल्लावास के साथ दो खिताब उठाए हैं, जबकि जमैका तल्लावास में लौटने से पहले 2017 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की तरफ से फाइनल खेला था। दोबारा टीम में शामिल होना शुरुआत में लाभदायक रहा था। तब उन्होंने पैट्रियट्स के खिलाफ शतक बनाया था, लेकिन इसके बाद वह आउट ऑफ फॉर्म होते गए। परिणामस्वरूप जमैका तल्लावास अंतिम स्थान पर रहा।
 
 
आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले क्रिस गेल का यह सीजन उतना अच्छा नहीं रहा जितना आईपीएल 2020 का रहा था। क्रिस गेल ने 8 मैचों में 25 की औसत से 178 रन बनाए और एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। गेल का सर्वाधिक स्कोर मात्र 46 रनों का रहा। हालांकि उन्होंने 20 चौके और 8 छक्के लगाकर अपने फैंस का दिल खुश किया। 
 
आईपीएल 2020 में क्रिस गेल को सिर्फ 7 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इन 7 मैचों में धुआंधार 41 की औसत से 288 रन बनाए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 3 अर्धशतक जड़े और एक मैच में 99 पर आउट होकर अपना शतक चूक गए। दुबई में खेले गए इस सीजन में उन्होंने 15 चौके और 23 छक्कों की बरसात की थी। यह कारण था कि उन्हें रीटेन किया गया था लेकिन 2021 में गेल वह कमाल नहीं दोहरा पाए।
 
अब देखना होगा कि कैरिबियाई प्रीमियर लीग में क्या वह बल्ले के साथ अपना फॉर्म वापस पा सकते हैं या नहीं। दुनिया भर में क्रिस गेल के करोड़ो फैंस तो यही चाहेंगे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख