जमैका में वैक्सीन भिजवाने पर क्रिस गेल ने दिया पीएम मोदी को धन्यवाद (वीडियो)

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (11:52 IST)
वेस्टइंडी़ज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल एक बहुत ही रंगीन मिजाज के खिलाड़ी हैं। वह खेल के मैदान पर या फिर खेल के बाहर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। यही कारण है कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की भारत में गजब की फैन फॉलॉइंग है। क्रिस गेल भी भारत में खेलना पसंद करते हैं। आईपीएल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड उनके ही नाम है।
 
भारत से उनके प्रेम का एक और उदाहरण एक वीडियो के रूप में सामने आया है। क्रिस गेल ने एक वीडियो में कहा है कि "मैं प्रधानमंत्री मोदी, भारतीय सरकार और भारत के लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने जमैका में कोरोनावायरस की वैक्सीन भिजवाई। मैं इस कदम की सराहना करता हूं। भारत के लोगों से मैं वापस मिलना चाहूंगा। एक बार फिर धन्यवाद।" 
<

Watch | Jamaican cricketer #ChrisGayle expresses gratitude to India for sending #COVID19 vaccines to Jamaica. pic.twitter.com/C4M4cjyOqK

— NDTV (@ndtv) March 19, 2021 >
इस वीडियो से पता चलता है कि गेल का भारतीय कनेक्शन कितना अघाड़ है।आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले क्रिस गेल को टीम ने रीटेन किया था क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। गेल ने आईपीएल 2020 में 7 मैचों में 41 की औसत से गेल ने 288 रन बनाए थे। 
 
गेल ने 2019 के अंत में क्रिकेट से थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया था। वेस्टइंडी़ज की टीम उन्हें कभी नजरअंदाज करती है तो कभी वापस अपना लेती है।हाल ही में श्रीलंका की टी-20 सीरीज में शामिल होकर उन्हें 2 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला।
 
41 की उम्र में खिलाड़ी या तो सन्यास ले चुके होते हैं या तो संन्यास के बारे में सोच रहे होते हैं लेकिन क्रिस गेल तो यह साबित कर रहे हैं कि उम्र तो बस एक संख्या है।

राष्ट्रीय दायित्व निभाने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग 2021 को बीच में छोड़ कर क्रिस गेल स्वदेश रवाना हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनके अंदर वेस्ट इंडीज के लिए खेलने का जुनून और इच्छा अब भी उतनी ही है जितनी पहले थी। 
 
इतने अनुभवी बल्लेबाज होने के बावजूद उन्होंने यह भी कहा था कि वह बल्लेबाजी क्रम को लेकर जिद्दी नहीं है। सलामी बल्लेबाज होने के तौर पर वह ओपनिंग के साथ नंबर 3 और 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 
 
नंबर तीन या पांच पर भी उन्होंने खुद को उतना ही बेहतर बल्लेबाज माना और अभी भी वह दुनिया में नंबर पांच या तीन का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर दिखा सकते हैं यह दावा भी किया था।(वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

archery cup : भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता

विश्व रिकॉर्ड पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने केकेआर को हराया

IPL 2024: RR vs LSG का मैच होगा धमाकेदार, दोनों ही टीम हैं दमदार

ICC T20I World Cup के Brand Ambassador बने ऑलराउंडर युवराज सिंह

क्या 2003 के विश्वकप फाइनल में रिकी पोंटिंग के बल्ले में था स्प्रिंग? वीडियो हुआ वायरल