Hanuman Chalisa

क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान स्मिथ को बांग्लादेश टी-20 लीग से बाहर निकाला

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (15:51 IST)
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को कहा कि कुछ फ्रेंचाइजी द्वारा ऐतराज जताए जाने के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

 
गेंद से छेड़खानी मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ को पांच जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिए खेलना था। 
 
वह पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में टीम में शामिल हुए थे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख निजामुद्दीन चौधरी ने कहा, टूर्नामेंट के नियम के तहत यदि कोई फ्रेंचाइजी वैकल्पिक खिलाड़ी को चुनती है तो उसका नाम शुरुआती ड्राफ्ट में होना चाहिए लेकिन स्मिथ का नाम नहीं था। 
 
उन्होंने कहा, कुछ टीमों ने इस पर आपत्ति जताई तो हमने उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर हालांकि टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिए खेलेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख