भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के कोच...

Webdunia
गुरुवार, 23 जून 2016 (19:16 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आने वाले एक साल के लिए पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को नया कोच नियुक्त किया है। कुंबले टीम इंडिया के 11वें कोच होंगे। अब तक 10 कोचों की देखरेख में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में नया मुकाम हासिल किया है। 
अजीत वाडेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कोच बने थे। वाडेकर का कार्यकाल 1992 से 1996 तक रहा। बीसीसीआई ने 1996 में संदीप पाटिल को दूसरा कोच नियुक्त किया। पाटिल के बाद मदन लाल को कोचिंग की दिम्मेदारी सौंप दी गई। मदन लाल का कार्यकाल 1996-97 तक रहा। 1997 से 1999 तक भारतीय टीम की कोचिंग का दायित्व अंशुमन गायकवाड़ ने वहन किया। इसके बाद 1999 से 2000 तक कपिल देव टीम इंडिया के कोच रहे। 
 
भारतीय क्रिकेट को संचालित करने वालों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सुधार की गरज से विदेशी कोच की नियुक्ति की शुरुआत न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जॉन राइट से की। जॉन राइट का बीसीसीआई से पांच साल का अनुबंध 2000 से 2005 तक रहा। किसी भी विदेशी कोच का टीम इंडिया के साथ यह सबसे लंबा कार्यकाल रहा। 
 
जॉन राइट के बाद तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली की पसंद का दूसरा नया विदेशी कोच ग्रेग चैपल के रूप में टीम इंडिया के साथ जुड़ा। चैपल 2005 से 2007 तक टीम इंडिया के साथ रहे, लेकिन उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा। 
 
ऑस्ट्रेलिया के ग्रैग चैपल का अनुबंध खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन को नया कोच बनाया और उनकी कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने 28 साल बाद 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप जीता। इससे पूर्व कपिल देव की कप्तानी में भारत 1983 का विश्व कप जीतने में कामयाब हुआ था। कर्स्टन का कार्यकाल 2008 से 2011 तक रहा। 
 
कर्स्टन के घर लौटने के बाद जिम्बाब्वे में जन्मे डंकन फ्लेचर की कोच पद पर नियुक्ति हुई। फ्लेचर का कार्यकाल 2011 से 2015 तक रहा। हालांकि उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने मिलीजुली सफलता हासिल की। बीसीसीआई ने किसी तरह फ्लेचर को झेला, लेकिन उसके बाद फैसला लिया कि भविष्य में टीम इंडिया को किसी विदेशी कोच के हवाले नहीं किया जाए‍गा। 
 
फ्लेचर के जाने के बाद सवाल खड़ा हुआ कि ऐसा कौनसा शख्स है जो टीम को संभाल सके। चूंकि रवि शास्त्री मीडिया मैनेजर बने हुए थे, लिहाजा बोर्ड ने कोच का पद समाप्त करके रवि शास्त्री को टीम डायरेक्टर की नई भूमिका दे दी। इस तरह शास्त्री ही अब तक टीम के साथ बने हुए थे। शास्त्री का यह कार्यकाल 2015 से 2016 तक रहा, लेकिन अब 2016 से बोर्ड ने अनिल कुंबले को आने वाले एक साल के लिए नया कोच बनाया है। (वेबदुनिया न्यूज) 
Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख