बड़ी खबर, कार दुर्घटना में क्रिकेटर ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल

Webdunia
शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (09:01 IST)
भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को उत्तराखंड में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
पंत की बीएमडब्ल्यू कार शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते उन्हें कई चोट आई हैं। सड़क दुर्घटना में उनकी कार में आग लग गई।
<

#Rishabpant
Rishab Pant Seriously injured in a Car Accident
Hope he gets well soon. pic.twitter.com/PHXqvOH782

— Anant Ladha, CFA CA CFP LL.B. (@anantladha25) December 30, 2022 >
मीडिया खबरों के अनुसार, जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई तब पंत खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें तुरंत सक्षम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगे के इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।

पंत को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से बाहर रखा गया है क्योंकि उन्हें फरवरी में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले एक कार्यक्रम के लिए एनसीए में शामिल होना है। पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख