Hanuman Chalisa

डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर अश्विन

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2017 (23:34 IST)
नई दिल्ली। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट में दोनों पारियों में सिर्फ दो ही विकेट मिल पाए लेकिन उन्होंने एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
                  
संयुक्त रूप से दुनिया के नंबर एक गेंदबाज अश्विन को रांची टेस्ट की दोनों पारियों में एक-एक विकेट ही मिल पाया। अश्विन के 2016-17 सत्र में 78  विकेट हो गए हैं और उन्होंने स्टेन की बराबरी कर ली है। स्टेन ने 2007-08 सत्र में 78  विकेट हासिल किए थे।
                     
इस क्रम में अश्विन के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा हैं, जिनके खाते में इस सत्र में 67  विकेट हैं। अश्विन और जडेजा के पास नया रिकॉर्ड बनाने के लिए अभी एक टेस्ट बाकी है। जडेजा टेस्ट गेंदबाजी में अश्विन के साथ सयुंक्त रूप से नंबर एक गेंदबाज हैं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख