Hanuman Chalisa

स्मिथ और वॉर्नर के लिए राहतभरी खबर

Webdunia
मंगलवार, 3 अप्रैल 2018 (11:31 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर बहुत कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं और इसमें कटौती की जानी चाहिए। स्मिथ और वॉर्नर पर एक साल और बेनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

सभी खिलाड़ियों ने जज्बाती प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफी मांग ली है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के अध्यक्ष ग्रेग डायेर ने कहा कि कई बार इंसाफ त्रुटिपूर्ण भी होता है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध बहुत कड़ा है और ज्यादा भी। इन क्रिकेटरों के दुखी चेहरों ने पूरी दुनिया को संदेश दिया है। यह दु:ख किसी सजा से कम नहीं है।

मुझे लगता है कि पूरा ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ के साथ रोया है। मैं तो रोया हूं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में जल्दी वापसी करनी चाहिए क्योंकि विश्व कप 2019 और एशेज 2019 ज्यादा दूर नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख