Hanuman Chalisa

पठान बनकर डेविड वॉर्नर ने लिया दीपिका पादुकोण के बेशर्म रंग का मजा (Video)

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (18:09 IST)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के डेविड वार्नर भारतीय सिनेमा के काफी बड़े फैन हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड और टॉलीवूड के वीडियो में अपना चेहरा लगा कर पोस्ट करते रहते हैं जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। वह अपनी पत्नी और बेटियों के साथ डांस रील्स बनाकर भी पोस्ट करते हैं। डेविड वार्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने साउथ इंडियन ब्लॉकबस्टर मूवी, 'पुष्पा' के रिलीज़ होने के टाइम भी कुछ ऐसे ही पोस्ट कर अपने फेन्स का मनोरंजन किया था।

इस बार वॉर्नर ने शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की नई फिल्म, 'पठान' को लेकर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शाहरुख़ की जगह खुद नजर आ रहे हैं। वार्नर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वार्नर और पठान के फेन्स ने उनके इस वीडियो पर जमकर  रिएक्ट किया। वॉर्नर ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है  "क्या कमाल की फिल्म हैं, 'आप इसका नाम बता सकते हैं?"
 
वार्नर ऑन ग्राउंड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन वह ऑफ ग्राउंड भी अपने फैंस को अपने मज़ाकिया अंदाज़ से हमेशा मनोरंजित रखते हैं। वे भारतीय क्रिकेट फैंस के भी काफी चहेते हैं। 9 फरवरी से होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए डेविड वार्नर का नाम ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है जिसके लिए वे एक फरवरी को भारत पहुंच जाएंगे। उनके इस वीडियो को देख लगता है वार्नर भारत आने से पहले ही भारतीय रंग में रंग चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख