धोनी ने हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिया और आत्मविश्वास बढ़ाया : ड्वेन ब्रावो

Webdunia
गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (16:05 IST)
चेन्नई। वेस्टइंडीज के हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान में मैच की मुश्किल परिस्थितियों में बिना किसी घबराहट के दबाव से निपटने की काबिलियत थी। धोनी ने भारतीय टीम में खेलने संबंधित अटकलों को खत्म करते हुए 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 
 
ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ काफी समय बिताया। ब्रावो ने बातचीत में कहा, 'बतौर खिलाड़ी वह दबाव को झेल लेता है, वह कभी घबराता नहीं है। वह हमेशा खिलाड़ियों को भरोसा दिलाता और वे जो कुछ भी करते, उसमें उनका आत्मविश्वास बढ़ाता है।’ 
 
धोनी हमेशा खिलाड़ियों के कप्तान रहे हैं और कई का उन्होंने पूरा समर्थन किया। धोनी के संन्यास के बारे में बात करते हुए ब्रावो ने कहा कि ऐसा तो एक दिन होना ही था। ब्रावो बुधवार को टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि उसकी अपनी योजना है। 
 
उसके प्रशंसक और क्रिकेटप्रेमी होने के नाते हम सभी चाहते कि वह लंबे समय तक खेलते रहें। लेकिन सच्चाई यह है कि हम सभी को कभी न कभी खेल छोड़ना होता है।’ धोनी का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रावो इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

ICC T20I World Cup का लुत्फ ऊठा पाएंगे बधिर और दृष्टिबाधित भारतीय फैंस

अगला लेख