Hanuman Chalisa

एमएस धोनी ने शुरू किया वनडे सीरीज के लिए अभ्यास

Webdunia
शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (17:43 IST)
अभ्यास के बाद लंच लेते हुए धोनी 
बेंगलुरु। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिये तैयारियों के तहत यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया है। 
             
टेस्ट क्रिकेट को बहुत पहले अलविदा कह देने वाले धोनी सीमित ओवरों की टीम के अहम सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही में वनडे और ट्वंटी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। धोनी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह सुरेश रैना, केदार जाधव समेत अन्य क्रिकेटरों के साथ नजर आ रहे हैं।
               
धोनी ने पोस्ट की गई तस्वीरों के साथ लिखा है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास सत्र पूरा हुआ और अब यह समय लंच का है। अभ्यास सत्र में हिस्सा ले रहे रैना का लक्ष्य भी वनडे टीम में वापसी का है। उन्होंने अपना पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
                
उल्लेखनीय है कि धोनी और जाधव की टीम में वापसी तय नजर आ रही है जबकि रैना का इंतजार और लंबा हो सकता है। (वार्ता)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख