बच्चों को क्रिकेट सिखाएंगे धोनी

Webdunia
गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (09:14 IST)
कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही पश्चिम बंगाल के बारासात में अपने एक दोस्त के अकादमी के बच्चों को क्रिकेट खेलना सिखाते नजर आएंगे। 
              
धोनी के पुराने मित्र और बंगाल के पूर्व क्रिकेटर सुभोमोय दास की फ्रेंड्स अकादमी ने पूर्व कप्तान को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग सलाहकार नियुक्त किया है जिसके तहत वह अकादमी के बच्चों को बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक के गुर सिखाएंगे। अकादमी ने कहा है कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह से इस परियोजना पर काम करना शुरु कर देंगे। 
               
सुभोमोय ने बुधवार को संवादाता सम्मेलन में कहा,'धोनी की यह इच्छा थी कि बंगाल में क्रिकेट स्कूल की शुरुआत की जाए। उन्होंने मुझसे कहा था कि एक ऐसी परियोजना की शुरुआत की जाए जहां बच्चे पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट भी सीख सके। इस परियोजना को पहले रांची में शुरु करने की योजना थी लेकिन पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे बंगाल में शुरु किया जाएगा।' सुभोमोय ने कहा कि इस परियोजना पर काम करने के लिए गत वर्ष उन्होंने पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के साथ भी चर्चा की थी। (वार्ता)  

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख