Hanuman Chalisa

कप्तान धोनी को रहाणे पर विश्वास नहीं!

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016 (11:53 IST)
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी पर विश्वास नहीं है। धोनी के अनुसार टी 20 विश्व कप टीम में रहाणे का अंतिम ग्यारह में आना मुश्किल है। धोनी रहाणे को कमजोर हाथों वाला बल्लेबाज मानते हैं, जो टी 20 क्रिकेट में मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए उपयुक्त नहीं है।
 
रहाणे ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान की पसंद न होने के कारण अचानक ही रहाणे को बल्‍ले से अपनी निरंतरता के बावजूद दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
रहाणे ने टी-20 विश्‍व कप की 15 सदस्‍यीय टीम में अपनी जगह जरूर पक्‍की की, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के अनुसार रहाणे के लिए अंतिम ग्यारह में स्थान बनाना मश्किल होगा। 
 
ओपनिंग में बाएं और दाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन व रोहित शर्मा की जगह पक्‍की है। विराट कोहली तीसरे और सीमित ओवरों के विशेषज्ञ सुरेश रैना का स्‍थान कोई बदल नहीं सकता। निचलेक्रम में बल्‍लेबाजों को बड़े शॉट लगाना होंगे, रहाणे को मध्‍यक्रम में ही आजमाने का मौका होगा, लेकिन धोनी ने इन संभावनाओं को खारिज कर दिया।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना