Hanuman Chalisa

विराट कोहली की पसंदीदा ‘ड्यूक्स बॉल’ को टेस्ट में मिलेगी अहमियत

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (19:44 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में फटाफट क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टेस्ट के अस्तित्व को बचाने के लिए चल रहे प्रयासों के बीच एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति ने खेल के सबसे पुराने प्रारूप में ड्यूक्स गेंदों (Dukes Ball) का इस्तेमाल बढ़ाने और समय की बर्बादी रोकने के लिए टाइमर के उपयोगी की सिफारिश दी है। ड्यूक्स बॉल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की भी पसंदीदा बॉल है। 
 
एमसीसी ने गत सप्ताह बेंगलुरु में आयोजित बैठक में टेस्ट प्रारूप में कई अहम बदलावों पर चर्चा की है। इन प्रस्तावों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने सिफारिश की जाएगी। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व इंग्लिश कप्तान माइक गैटिंग तथा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न ने इन प्रस्तावों की रूपरेखा तैयार की है। 
 
वर्तमान में एसजी, कूकाबूरा और ड्यूक्स गेंदों का इस्तेमाल दुनियाभर के विभिन्न क्रिकेट बोर्डों द्वारा किया जाता है लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब मुख्य रूप से ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है, समिति की दलील है कि दुनियाभर के विभिन्न क्रिकेटरों ने भी ड्यूक गेंदों के इस्तेमाल को महत्व दिया है। 
 
ग्रीष्मकालीन सत्र में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एशेज पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें एमसीसी ने दिन-रात्रि टेस्ट में उपयोग की जाने वाली गुलाबी कूकाबूरा गेंदों को छोड़कर एक तय मानक की गेंदों के उपयोगी की सिफारिश की है। समिति ने दुनियाभर के क्रिकेटरों से भी इस बाबत उनकी राय ली है तथा एमसीसी इसका परिणाम जांचने के लिए एशिया में भी जल्द इन गेंदों का उपयोग शुरू करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख